मतदाताओं को ई-इपिक डाउनलोड करने पर संयुक्त मतदाता सूची मिलेगी

कौशांबी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश सक्सेना ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ई-ईपिक कार्यक्रम द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षे़त्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के दौरान मतदाताओं का यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध कराया गया है। जिसके सापेक्ष मतदाताओं द्वारा ईपिक डाउनलोड किया गया है।

जनपद के नये मतदाताओं को सूची किसके माध्यम से मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में 07 मार्च व 13 मार्च 2021 को पोलिंग स्टेशनों पर 02 कैम्प लगाये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त कैम्पों में बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये उन मतदाताओं की सूची बीएलओ को उपलब्ध करायी जाये जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है, जिससे कि ई-ईपिक डाउनलोडिंग में मतदाताओं की सहायता कर सके। उक्त कैम्पों के आयोजन के बाद प्रत्येक दशा में संबंधित आख्या ई-मेल के माध्यम से प्रत्येक दशा में 16 मार्च तक उपलब्ध करा दिया जाये। उन्होंने कहा है कि उक्त आयोजित होने वाले कैम्पों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये जिससे लोग इसका लाभ उठा सकें।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट