- विद्यालय में हुआ गोष्ठी का आयोजन ।
दीपक कुमार श्रीवास्तव-
कछौना (हरदोई)। नागरिक कर्तव्य एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कस्बा कछौना स्थित यू जे इंटरनेशनल स्कूल में गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नाटक, संबोधन, सुलेख आदि के माध्यम से हिंदी भाषा के उत्थान एवं विकास, वहीं शिक्षकों व मुख्य अतिथिगणों ने हिन्दी के इतिहास, महत्व व वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को बचत के लिए प्रेरित करने और बैंकिंग कार्य प्रणाली से अवगत कराने के लिए छात्रो ने विद्यालय में एक अस्थाई बैंक स्थापित की गई। जिसके विभिन्न काउंटर्स पर खाता खोलने धन जमा एवं निकासी सहित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक डॉ ओमप्रकाश तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के द्वारा हिंदी के उत्थान एवं विकास पर आधारित नाते रूपांतरण को काफी सराहा गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक सुलेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफिसर सिद्धार्थ सोनी ने अपने संबोधन के माध्यम से विद्यालय के छात्रों को उनके मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों से अवगत कराया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक डॉ ओमप्रकाश तिवारी विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, उसका सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। हमें अपनी मातृभाषा के प्रति वही भाव रखना चाहिए जो हम अपनी मां के लिए रखते हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ तिवारी व विद्यालय के संरक्षक जगदीश गुप्ता ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यालय के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम प्रकाश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिवम गुप्ता, शिक्षकगणों में रजनी, विवेक तिवारी, कुलदीप, अनिमेष, अंकित बाजपाई, बृजेश मिश्रा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।