रिपोर्ट – अवनीश मिश्रा
वायरल हुए विडियो के अनुसार लखनऊ के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने ही अधिकारियों द्वारा खुद के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया।
पीड़ित महिला कांस्टेबल ने अपने ऊपर हुए अत्याचार को रो-रो कर एक वीडियो के माध्यम से बताते हुए कहा कि जब हम पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो मैं उन महिलाओं को कैसे भरोसा दिलाऊंगी जो पीड़ित हैं और कैसे उनको न्याय मिलेगा ? जब मेरे अधिकारी मेरा खुद शोषण कर रहे हैं तो उनसे किसी को न्याय दिलाने की बात बेमानी लगती है । साथ ही महिला कांस्टेबल ने कप्तान साहब के पी.आर.ओ पर आरोप लगाया कि पी.आर.ओ साहब ने उसे कप्तान साहब से अभी तक मिलने नहीं दिया । महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मेरी शिकायत पर आरआई से मिलने के बाद आरआई का पक्ष ले रहे हैं कप्तान के पीआरओ।