भवानीमंडी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई संगोष्ठी, ख्यातिनाम कवि राजेश पुरोहित ने किया संगोष्ठी को संबोधित

News Desk IV24-


भवानीमंडी:- विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को पृथ्वी बचाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। ट्रस्ट के संस्थापक पर्यावरण प्रेमी फूलचन्द वर्मा ने बताया कि दिवस। का शुभारंभ राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्धार उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोधारोपण कर किया।

उसके बाद विद्यालय से सायकल रैली को रवाना किया। रैली में क्षेत्र का साइकिलिस्ट लक्ष्य गुप्ता राजेश गुप्ता कालूलाल सालेचा गणेश सालेचा नरेंद्र जैन सहित कई लोगों ने सायकिल चलाई। संस्कृत स्कूल बालाजी चौराहा होते हुए गांधी मंच पहुंची। रैली में नगर के जनप्रतिनिधि प्रबुद्ध नागरिक स्काउट गाइड विद्यार्थी शिक्षक मौजूद रहे।

गांधी मंच पर पूज्य बापू की मूर्ति पर सभी पर्यावरण प्रेमियों ने माल्यार्पण किया। पर्यावरण संगोष्ठी को ख्यातिनाम कवि राजेश पुरोहित जी ने संबोधित करते हुए धरती के बढ़ते तापमान को चिंताजनक बताया। इसको कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात कही। प्लास्टिक प्रदूषण की हानियाँ गिनाते हुए कहा कि आज मूक पशु इन्हें खा कर असमय मर रहे हैं। पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए सायकिल से ही रोजमर्रा के काम करने के प्रति हमें जन जागरूकता लाने की जरूरत है।

गोष्ठी को गिरधर गोपाल शर्मा श्यामलाल वर्मा पन्नालाल वर्मा सहित कई पर्यावरण प्रेमियों ने अपने विचार रखते हुए पर्यावरण शुद्ध रखने का संकल्प लिया