मंसूर नगर में शुरू हुई गेहूं की खरीद, लगभग 3 दर्जन गाँवों के किसानों ने ली राहत की सांस

आशुतोष अवस्थी :

● सरकारी खरीद सेण्टर खुलने से उत्पादकों में खुशी ।

पिहानी ब्लॉक के मंसूर नगर के साधन सहकारी समिति पर लगभग विगत कई वर्षों से गेंहू खरीद होती चली आ रही थी । इस केन्द्र पर आसपास के लगभग 3 दर्जन गांवों के किसान अपना गेहूं बेचते थे । लेकिन इस बार किसानों की समस्या दोगुनी हो गयी थी । एक तो कोरोना महामारी से लॉकडाउन व दूसरा स्थानीय गेहूं क्रय केंद्र न बनना ।

गेहूँ क्रय केंद्र न बनने का मुख्य कारण साधन सहकारी बैंक बैंक में लेनदेन की बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी, जिसकी जांच विभागीय स्तर पर चल रही है । इस बार शासन की तरफ से जहां जांच चल रही थी वहां गेंहू क्रय केंद्र नहीं बना बनाये गए थे ।

आपको बताते चलें कि किसानों ने अपनी समस्या को सोशल मीडिया व ट्वीटर के ज़रिये जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने इसे संज्ञान में लेने की बात कही थी । जिलाधिकारी हरदोई पुलकित खरे ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर गेंहू क्रय केंद्र खोलने की अनुमति दे दी । जिसके उपरान्त बीते बुधवार से खरीददारी शुरू कर दी गयी है और किसानों में खुशी की लहर है । किसान अमित अवस्थी ने बताया कि लॉक डॉउन में गेहूं बेचने को लेकर बड़ी समस्या थी । गेहूं क्रय केंद्र बनने से सभी किसानों में खुशी की लहर है ।