आशुतोष अवस्थी-
आपको बताते चले कि बीती शाम ज़ोरदार बारिश होने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आज गाँव में हमारी कुछ किसानों भईयों से बातचीत होने पर किसान भईयों का कहना है कि एक तो लॉकडाउन के चक्कर में हमारी कमर पहले ही टूटी है दूसरी तरफ से ये बिनमौसम बरसात और आंधी ने हम लोगों को बरबाद कर दिया है । हमारी काफी फसल का नुकसान हुआ है । हम लोगों की फसल खेत में अभी पड़ी है। अभी हम लोगों का अनाज भी घर तक नही आया है।
आपको बताते चले की इस समय गेहूँ की कटाई, बंधाई, गहाई आदि हो रही थी । अनाज खेतो में पड़ा था । इस बारिश और आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है । कुछ दिन पहले गिरे ओलों की वजह से गेहूँ की फसल पहले ही ख़राब हो चुकी थी, जिसके बाद किसानों ने बहुत मेहनत कर अपनी फसल को कुछ हद तक पनपा लिया था । लेकिन इस अचानक हुई बारिश से गेहूं की पकी फसल को अत्यधिक नुकसान पहुँचाया है । जिससे किसानों में मायूसी छा गयी है ।