बदायूं। मेरठ की तहसील सरधना के ग्राम दाहर के रहने वाले दारोगा प्रणव कुमार की यहां कोरोना कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगी हुई है। उनकी 17 अप्रैल को शादी तय थी। उनकी बारात मेरठ से मुजफ्फरनगर के खतौली जानी थी।
दारोगा प्रणव कुमार ने शादी से अधिक महत्त्व कोरोना कंट्रोल रूम में अपनी ड्यूटी को दिया। लिहाजा उन्होंने अपनी शादी टाल दी। उनका कहना है कि इस समय देश कोरोना महामारी से जुझ रहा है। लोगों का जीवन खतरे में है। इसलिए इस समय उनकी ड्यूटी जरूरी है। शादी तो फिर कभी भी हो जाएगी। उनका कहना है कि वह ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ फर्ज समझकर कर रहे है। उनकी यहां सिविल लाइन थाने में तैनाती है।