भाजयुमो के मण्डल उपाध्यक्ष ने बांटे मास्क

रामू बाजपेयी :

बैजूपुर (हरदोई)- सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के शाहाबाद ग्रामीण के मंडल उपाध्यक्ष शेष कुमार अवस्थी ने बैजूपुर और कछेलिया पश्चिमी में स्वनिर्मित मास्क वितरित किए ।

उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को मूल मंत्र बताया तथा इससे बचने के लिए घर पर रहने का आह्वान किया । उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सभी से घर में रहने की अपील की। उनके साथ में भाजयुमो के मण्डल मंत्री अमित त्रिवेदी मौजूद रहे