थाना इस्लामनगर पुलिस ने अवैध शस्त्र समेत कुल 02 व्यक्तियों को किया गिरफ़्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 23.12.2019 को थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों 1- शाहनवाज पुत्र मकसूद नि0 मौ0 मनिहार कस्बा व थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं 2- रोहताश पुत्र नैनसुख नि0 मौ0 नई बस्ती बहजोई रोड कस्बा व थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 02 नाजायज चाकू बरामद हुए।

उपरोक्त के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 277/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम शाहनावाज उपरोक्त व मु0अ0सं0 278/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम रोहताश उपरोक्त पंजीकृत करते हुए अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।