पिहानी के ग्राम गोकुलपुरवा मजरा भीठी नेवादा में करंट लगने से भैंस की हुई मौत

लाइनमैन की लापरवाही से हुई भैंस की मौत ।

जनपद के थाना हरियावां क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुरवा मजरा भीठी नेवादा में बिजली के करंट लगने से भैंस की मौत हो गयी है ।

आपको बताते चले ग्राम गोकुलपुरवा निवासी वीरेंद्र पुत्र नेता अपनी भैंस को चराने के लिए खेत पर ले गया था । खेतो में लाइनमैन की लापरवाही से सतह के नजदीक तक ग्यारह हजार वोल्टेज के तार लटक रहे है । इन तारों की चपेट में आकर कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है । आज तो भैंस इस हादसे का शिकार हुई है किन्तु कल को कुछ भी हो सकता है । ग्रामीणों का कहना है कि इन ग्यारह हजार वोल्टेज के लटकते तारो को खींचने के लिए लाइनमैन से बार बार कहा जाता है लेकिन वे टाल मटोल कर देते है ।