हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक युवक की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में मकान के ऊपर 11000 हाई वोल्टेज तारें लटकती हुई गयी है। करंट उतरने से एक युवक चपेट में आ गया। जिसकी हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ग्राम बरमतपुर अहिरारा में बुधवार सुबह पानी बरसने के दौरान 11000 वोल्टेज की लटकती हुई तारें घर की दीवारों से टकराने पर करेंट की चपेट में आने पर सुरेन्द्र कुमार पुत्र देवनारायण मौर्य डोरमा पोस्ट मास्टर पद पर कार्यरत उम्र 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में नव जीवन हॉस्पिटल कसिया ककोढा़ में भर्ती कराया गया जहां अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने लटकती हुई तारों की हटाने के लिए लिखित शिकायत विद्युत विभाग के जिले के विद्युत अधिकारियों को दिया गया। लेकिन अभी भी अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंगी है।

————जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशांबी से मंसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट