पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के पिता हामिद रजा के तीजे में सैकड़ों लोगों ने की शिरकत

बदायूँ : 15 जून को पूर्व मंत्री आबिद रजा के पिता हामिद रजा का इंतकाल हो गया था और उनका तीजा था । फ़ज़र की नमाज के बाद मरहूम हामिद रजा का तीजा (सेम) पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के लालपुल स्थित आवास रज़ा हाउस पर हुआ । जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की कुरान की तिलावत के बाद हज़रत मौलाना कारी अब्दुल रसूल कादरी साहब व उलमाओं ने मरहूम हामिद रजा साहब की मगफरत के लिए दुआएं की और साथ ही मरहूम के दर्जात बुलंद रहे और अल्लाह ताला उन्हें जन्नत में आला से आला मुकाम अता फरमाए ऐसी भी दुआएं की गई । इस मौके पर जिले के तमाम जनप्रतिनिधि व मौज़िज़ लोग मौजूद रहे।