सैनेटाइजर मशीन का डीएम ने किया उद्घाटन

बदायूँ: आहिल सैफी स्टील फैब्रीकेशन की ओर भेंट की गई आॅटोमेटिक सैनेटाइजर मशीन को कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर लगाया गया है। सैनेटाइजर मशीन का जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया।

डीएम ने कहा कि चल रही वैश्विक महामारी कोविड-19 को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, सैनेटाइजेशन होता रहे। कलेक्ट्रेट एक सार्वजनिक स्थान है, हो सकता है यहां आने वाले कुछ लोग संक्रमण वाले क्षेत्र से गुजरकर अथवा संक्रमित व्यक्ति से मिलकर आ रहे हों, ऐसे में सैनेटाइजेशन का होना बहुत ज़रूरी है।

सैनेटाइजर मशीन भेंट करने वाले दो भाई शाहिद सैफी और इमरान सैफी ने कहा कि यह मशीन कलेक्ट्रेट आने वाले व्यक्तियों को सैनेटाइज़ करेगी, जिससे काफी हद तक कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।