कौशाम्बी :- सैनी कोतवाली के गुलामीपुर में एक मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर आज रात चोरो ने नगदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया ।
आप को बता दें कि सैनी कोतवाली के अन्तर्गत केसरिया गाँव के रहने वाले दिनेश कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा जब सुबह गुलामीपुर पहुँचे और अपने मेडिकल स्टोर के पास गए तो देखा कि दुकान का शटर टूटा है । दुकान के अंदर जा कर देखने पर मालूम पड़ा कि 40 हजार से ज्यादा नकदी, लैपटॉप, प्रिंटर, दवाई आदि समान चोर उठा ले गए । जिसकी सूचना सैनी पुलिस को दे दी गई है । मौके पर पहुँची सैनी पुलिस जांच पड़ताल मे जूट गयी है ।
जिला क्राइम रिपोटर्स IV24 NEWS कौशाम्बी से अनीस अहमद की रिपोर्ट 7470911400