- सरकारी हॉस्पिटल कड़ा के फार्मासिस्ट वीरेन्द्र का रिश्वत लेते वीडियो वायरल ।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में तैनात सरकारी फार्मासिस्ट वीरेन्द्र गरीब जनता से कर रहे उगाही ।
- मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर 500 रुपये की रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल।
- आरोप है कि फार्मासिस्ट वीरेन्द्र से डॉक्टर करवाते है धन उगाही ।
कौशाम्बी : यूपी के डिप्टी सीएम के गृह जनपद कौशाम्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर कड़ा में भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है । विकास खण्ड कड़ा कानेमई में नाली को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें दोनों पक्षों को मिलाकर 14 लोग जख्मी हो गये थे । दोनों पक्ष के लोग ने सैनी कोतवाली में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्षों को पुलिस ने होमगार्ड के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा मेडिकल जांच कराने के लिए भेज दिया।
मेडिकल जांच कराने गए सभी लोगों की जांच व इलाज डॉ. कुश शर्मा की निगरानी में हुआ। जांच करने के बाद डॉ. कुश शर्मा वहाँ से बाहर चले गए । उसके बाद अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट वीरेन्द्र ने पीड़ितों से मेडिकल जांच की रिपोर्ट देते समय कहा कि डॉ. साहब ने कहा है कि सभी लोगो से रिपोर्ट बनाने का पैसा लेकर रिपोर्ट दे देना।
इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में पूरा देश खाने को मोहताज है । कमाई का कोई जरिया नहीं । वहीं पर सरकारी डॉक्टर जिन्हें कोरोना योद्धा कहा जाता है और पूरी जनता सम्मान करती है, उसमें कुछ ऐसे भी डॉक्टर भी हैं जो सरकार से मिली तनख्वाह से पेट न भरकर आम गरीब जनता को लूट रहे हैं । स्वास्थ्य विभाग कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में गरीब जनता को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है ।
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट