अवैध देशी शराब कारोबारी को पइंसा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

कौशांबी : जनपद कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह व क्षेत्राधिकारी सिराथू रामवीर सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदपुर पइन्सा के नेतृत्व में अफजलपुरवारी चौकी इंचार्ज शिवकुमार मिश्रा मय हमराही कांस्टेबल वेद प्रकाश पांडेय व कांस्टेबल अवनीश कुमार दुबे के साथ चौकी से रवाना होकर क्षेत्र में चेकिंग के लिए निकले और खूजा पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से पुलिस वालों को देख कर भागने लगा। समय रहते चौकी इंचार्ज शिवकुमार मिश्रा की नजर पड़ी और भागते हुए व्यक्ति को हमराही सिपाहियों ने दौडा कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो उसने अपना नाम विजय करण पासी पुत्र दयाराम पासी निवासी धुमाई थाना सैनी जनपद कौशांबी बताया। जिसकी जामा तलाशी से एक बोरी में 52 लीटर देसी कच्ची शराब व एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। लिखा पढ़ी कर आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया।

जिला क्राइम रिपोर्टर आई वी 24 कौशाम्बी से अनीस अहमद की रिपोर्ट