कार्य पूर्ण करके एक सप्ताह में हस्तांतरित करें बिल्डिंग : डीएम


बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग डी ब्लाॅक एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया। बिल्डिंग का लगभग निर्माणकार्य पूर्ण हो चुका है और फिनीशिंग कार्य चल रहा है, जिसे डीएम ने एक सप्ताह के भीतर पूर्ण हस्तात्रिंत करने के निर्देश दिए हैं।

इस बिल्डिंग में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला राजस्व अधिकारी का कार्यालय एवं न्यायालय स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह भी मौजूद रहे ।