दौलतपुर कसार में डीएफओ ने किया पौधरोपण

कौशाम्बी : विकास खण्ड कड़ा के दौलतपुर कसार में गंगा गोमती बैनर के तत्वाधान में डीएफओ ने वृक्षारोपण किया। विकास खण्ड कड़ा के दौलतपुर कसार गांव स्थित काली जी के स्थान के नजदीक शुक्रवार को गंगा गोमती बैनर के तत्वाधान में मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ पीके सिन्हा व विशिष्ट अतिथि बासदेव साहू ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद वृक्षारोपण किया ।

इस दौरान डीएफओ ने पौधों से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । कार्यक्रम में गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने भी अपने विचार रखते हुए पौधों के संरक्षण पर जोर दिया । इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम में डीएफओ पीके सिन्हा , बासदेव साहू , विनय कुमार पांडेय , अमन साहू , विवेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

—————जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट