नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा जलशक्ति अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण

रामू बाजपेयी-

पचदेवरा (हरदोई)- बुधवार को नेहरू युवा केन्द्र भरखनी मण्डल द्वारा थाना पचदेवरा में पौधारोपण किया गया।

जानकारी देते हुए नेहरू युवा केन्द्र के भरखनी मंडल सचिव अभिषेक पाठक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाये गए समर इंटर्नशिप कार्यक्रम व जल शक्ति अभियान का समापन नेहरु युवा मंडल अनंगपुर ने थाना पचदेवरा में पौधारोपण तथा स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर किया गया उन्होंने आगे बताया कि 10 जून से 31 जुलाई तक चले इस कार्यक्रम में युवा मंडल सदस्यो ने कई तरीके के अभियान चलाए जैसे डोर टू डोर कैम्पेन, स्वच्छता रैली, वाल पेंटिग, सफाई अभियान और कई विचार गोष्ठियों के माध्यम से गांववालों को जागरूक किया ।

कार्यक्रम के अंतिम दिन युवाओ ने थाना पचदेवरा के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और थाना प्रांगण में पौधारोपण किया । इस अवसर पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने जलसंचयन के बारे में युवाओं को बताया और पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला । इस मौके पर राकेश कुमार, ज्ञानेश, अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, अजीत सिंह, रोहित सिंह, मोहन सिंह, रामू पाठक, कुलदीप कुमार तथा आदि लोग मौजूद रहे।