वृहद स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा का लिया संकल्प

कछौना, हरदोई। ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना के समस्त विद्यालयों में शासन की मंशा अनुसार वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। नगर में स्थित बीआरसी कछौना परिसर व समस्त विद्यालयों में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पौध रोपण किया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह ने संविलियन विद्यालय खजोहना में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए पृथ्वी पर अधिक से अधिक वृक्षों का होना आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के लिए आगे आना होगा तभी आने वाले समय में शुद्ध ऑक्सीजन मिल पाएगा।

वृहद पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है। ऑक्सीजन प्रचुर मात्रा में सभी मिलती है। स्वच्छ व हर भरे वातावरण से होने वाले लाभ में बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं समेत सभी शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालयों में रोपित किए गए पौधों की देखरेख के लिए विद्यार्थियों को प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर समस्त विद्यालयों में शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर उनकी सुरक्षा व निगरानी का संकल्प लिया।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता