अवैध सम्बन्ध के शक में छोटा भाई बना बड़े का हत्यारा, ईंट से सिर कुचल कर घटना को दिया अंज़ाम

कौशाम्बी : यूपी जनपद कौशाम्बी के कोखराज कोतवाली क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड में दो शराब सेल्समैनों की हत्या के 24 घंटे बाद तीसरी हत्या से स्थानीय पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया।

हत्या की घटना कोतवाली क्षेत्र के तरसौरा गाँव की है। छोटे भाई लवकुश पुत्र ननका ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में बड़े भाई छेद्दू पुत्र ननका उम्र 52 वर्ष की ईंट पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। लवकुश को शक था कि मेरी पत्नी के साथ बड़े भाई का अवैध संबंध है। शक के चलते घर से 100 कदम की दूरी पर ईँट पत्थर से सिर कूंच कर लवकुश ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छेद्दू की पत्नी की मौत दस साल पहले दिमागी संतुलन बिगड़ जाने के कारण मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर मौके वारदात पहुँच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट