माधौगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत 6 माह की विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाया परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया हालत सुधारने पर घर लेकर गए घर पर महिला की मौत हो गई मृतका के पिता द्वारा ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है मई 2017 में हुई थी शादी दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था तथा आए दिन मारपीट करते थे ससुरालीजन।
गुलाब जहां (21) पुत्री शहाबुद्दीन निवासी करणपुर मनी थाना हरपालपुर की शादी वारिस निवासी आदिलापुर थाना माधवगंज के साथ मई 2017 में हुई थी 20 नवंबर को घर पर जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी जिस पर ससुरालीजनों ने सीएचसी माधवगंज में भर्ती कराया इलाज के दौरान राहत मिलने पर घर लेकर गए घर पर महिला की मौत हो गई सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की तथा मारपीट करने की तहरीर दी तथा जान से मार देने का आरोप लगाया है।