- ग्रामीण क्षेत्रों की कोरोना निगरानी समितियों को सक्रिय करते हुए गठित टीमों के माध्यम से प्रत्येक घर के हर व्यक्ति का सर्वे कराते हुए एण्टीजन टेस्टिंग करायें:- जिलाधिकारी
- 20 सामुदायिक शौचालयों एवं 5 खेल मैदानों का निर्माण गुणवत्तापरक प्राथमिकता पर 14 अगस्त तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें:- पुलकित खरे
- मनरेगा कार्यो में जाबकार्ड धारकों को अधिक से अधिक रोजगार देकर लाभान्वित करें:- डी0एम0
आशुतोष अवस्थी
हरदोई : कलेक्टेट सभागार में खण्ड विकास अधिकारियों की आहूत बैठक की अध्यता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों की कोरोना निगरानी समितियों को सक्रिय करते हुए ग्रामीण स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग की गठित टीमों के माध्यम से प्रत्येक घर के हर व्यक्ति का सर्वे कराते हुए एण्टीजन टेस्टिंग करायें और सर्वे के दौरान किसी व्यक्ति में किसी प्रकार के लक्षण पाये जाने पर गठित टीम द्वारा तत्काल संबंधित बीडीओ एवं एमओआईसी को सूचित किया जायेगा तथा एमओआईसी द्वारा उक्त व्यक्ति उसके परिवार एवं संपर्क में आने लोगों की कोरोना जांच की जायेगी और संक्रमित पाये जाने पर एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा तथा आशा, आंगनबाड़ी द्वारा ग्रामवासियों को सोशल डिस्टेसिंग, मास्क लगाने आदि के बारे में जागरूक भी किया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने ब्लाक के 20-20 सामुदायिक शौचालयों एवं 5-5 खेल मैदानों का निर्माण गुणवत्ता परक प्राथमिकता पर 14 अगस्त 2020 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा 14 अगस्त तक पूर्ण कराये गये समस्त कार्यो की फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराये तथा 15 अगस्त 2020 को झण्डा रोहण के बाद इन सामुदायिक शौचालय एवं खेेल मैदानों का लोकापर्ण ब्लाक प्रमुख आदि गणमान्य व्यक्तियों से करायें। बैठक में जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण स्तर पर चिन्हित कुंओं एवं तालाबों के निर्माण व सौदर्यीकरण के समस्त कार्यो में तेजी लाते हुए निर्धारित समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मनरेगा में अधिक मानव दिवस सृजित करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा कार्यो में जाबकार्ड धारकों को अधिक से अधिक रोजगार देकर लाभान्वित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पीडी श्रीवास, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चन्द्र, डीसी एनआरएलएम सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।