रवि सक्सेना की रिपोर्ट :
यह है बदायूं-बरेली मार्ग…

इसी गड्डे की वजह से बीते कुछ दिनों पहले यहां एक हादसा हुआ था । इसी गड्डे में एक यूकेलिप्टिस की लकड़ी से भरे ट्रक के अगले पहिए आए गए थे; जिसके कारण ट्रक का स्टेरिंग फेल हो गया था और ट्रक सामने बने मंदिर में जा टकराया था । जिससे पूरा मंदिर ध्वस्त हो गया था और मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया गया । लेकिन उस हादसे के बाद भी ये गढ्डा सही नहीं हुआ ।

जबकि रोजाना इसी मार्ग से ना जाने कितने जनप्रतिनिधियों और कितने बदायूं के आला अधिकारी निकलते हैं । लेकिन इस जानलेवा गड्डे पर किसी का ध्यान नहीं गया ।

क्या बदायूं प्रशासन द्वारा कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही इस ओर ध्यान जाएगा ?