नगर पंचायत अजुहा में सादगीपूर्ण मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस

IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट

  • कार्यालय में अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी ने किया ध्वजारोहण

कौशाम्बी74 वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे जनपद में मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण कर देश के शहीदों को नमन कर उनके योगदान पर वक्ताओं ने चर्चा की।
पूरे विश्व मे वैश्विक कोरोना महामारी संक्रमण से लोगों का जीना दुश्वार हुआ है ।उत्तर प्रदेश शासन ने महामारी से बचने के लिए दो गज की दूरी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आदेश जारी किया है।
नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में अधिशाषी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। अध्यक्ष ने अभिभाषण में नगर पंचायत के लोगों से सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश का अनुपालन करने को कहा।
अधिशाषी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए 15 अगस्त की महत्ता पर प्रकाश डाला। संक्रामक रोगों से बचने के लिए सफाई कर्मचारियों द्वारा सप्ताह में दो दिन पूरे नगर में सफाई व सेनेटाइजेेशन अभियान निरंतर चलता रहेगा।
इस अवसर पर नगर के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा,लेखा लिपिक साकेत श्रीवास्तव,सभासद फूल चंद्र केसरवानी, सुघर सिंह, पीयूष सिंह, चंद्रपाल सिंह ,रवि अग्रहरि सहित नगर के अन्य गणमान्य लोगों के साथ सभी कार्यरत कर्मचारी करन सिंह,मनोज कुमार व सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।