स्वदेशी अपनाने हेतु प्रोत्साहन के लिए कौशांबी से निकली ‘स्वदेशी पद यात्रा’

स्वदेशी अपनाने के लिए कौशांबी से निकली ‘ स्वदेशी पद यात्रा’, 45 दिन तक 5 जिले में घूम-घूमकर स्वदेशी अपनाने के लिए दिया जाएगा संदेश

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से स्वदेशी अपनाने के लिए तथागत भगवान गौतम बुद्ध की तपोस्थली कौशाम्बी गांव से स्वदेशी पद यात्रा निकल रही है।

आज से यात्रा प्रारंभ होकर 45 दिन तक चलेगी। यात्रा कौशांबी, प्रतापगढ, अमेठी, सुल्तानपुर के विभिन्न गांव होते हुए प्रयागराज में संपन्न होगी। यात्रा प्रारंभ होने से पहले चाइना का पुतला भी फूंका गया। स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश व यात्रा प्रमुख डॉ. सुरेश नागर चौधरी ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वदेशी अपनाने संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित अन्य लोग शामिल रहे।