अज्ञात कारणों से युवक ने लगायी फांसी, मौत


बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मढ़िया के मजरा पिपोना निवासी अनिल कुमार (उम्र 35 वर्ष) पुत्र राम अवतार ने रात 9 बजे राम रतन गुप्ता के खेत मे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ में अज्ञात कारणों के चलते गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक के घर में पत्नी व चार बच्चे है ।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । अचानक हुई इस अनहोनी से मृतक की पत्नी अनीता हुआ उसके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है ।