● रेंजर की मिली भगत से कनवार ग्राम सभा में धड़ल्ले से फलदार हरे पेड़ों की हो रही कटाई, लकड़ी के सौदागर हो रहे मालामाल
कौशाम्बी : जिले के सैनी थाना के पुलिस चौकी अजुहा क्षेत्र के ग्रामसभा सभा कनवार में इन दिनों हरे छायादार पेड़ों की कटाई खूब धडल्ले से हो रही है। यहां प्रतिमाह कम से कम 200 पेड़ों को ध्वस्त किया जा रहा है। निन्दनीय बात तो यह है कि कई बार सम्मानित अखबारों, चैनलों में खबर चलने के बावजूद वन विभाग के सर्किल रेंजर व जिला वन अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की। कहीं न कहीं जिम्मेदारों पर प्रश्नचिन्ह है।
जहां एक तरफ सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर वृक्षारोपण करवा रही है। वहीं दूसरी तरफ हरियाली के दुश्मन, लकड़ी के सौदागर हरे पेड़ों के दुश्मन बने हुए हैं और निरंतर पेड़ों को काटकर नष्ट कर रहे हैं।जिससे पर्यावरण पर खतरा बढ़ता जा रहा है
अगर समय रहते वन विभाग के अधिकारियों ने पेड़ों की कटाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो लोग शुद्ध ऑक्सीजन के लिए मुहाल हो जाएंगे।
जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट