अम्बेडकर नगर स्थित हनुमान मन्दिर अजुहा में महर्षि वाल्मीकि रामायण का श्रद्धा के साथ किया गया शुभारंभ

कौशाम्बी : नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर दो अम्बेडकर नगर स्थित हनुमान मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।

महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर रामायण के पाठ का शुभारंभ वाल्मीकि समाज के यजमान पूर्व मेठ सफाई कर्मचारी रामप्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर के चेयरमैन अनिल कुमार वार्ड नं दो अम्बेडकर नगर स्थित हनुमान मन्दिर पर पहुंच कार्यक्रम में शामिल हुए। जयंती के दौरान लेखा लिपिक साकेत श्रीवास्तव, नगर पंचायत के कर्मचारी तथा कस्बे के सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।

कौशाम्बी से जिला ब्यूरो एम डी मौर्य की रिपोर्ट