सिराथू, कौशांबी : प्रयागराज से कानपुर, फतेहपुर, इटावा, दिल्ली, आगरा, तक जाने वाली बसों को सैनी बस स्टॉप पर चालक परिचालक अंदर नहीं ले जा रहे थे । इस पर सैनी के ग्रामीणों ने ट्विटर पर शिकायत अपलोड किया ।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए सहायक कार्यालय क्षेत्रीय प्रबंधक लीडर रोड प्रयागराज आर एस पांडे ने एक आदेश जारी कर प्रयागराज रोड से चलने वाले चालक परिचालक परिवहन निगम के कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि प्रयागराज से चलकर सैनी पहुंचने पर सैनी बस स्टॉप पर बस स्टॉप के अंदर बसों को प्रवेश करके सवारी उतारे और चढ़ाएं । यदि ऐसा चालक परिचालक नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।