स्वयंसेवक चयन हेतु बालिका बैठक का हुआ आयोजन

सिराथू, कौशांबी : बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एजुकेट गर्ल्स संस्था ने सिराथू तहसील के कल्यानपुर गांव में स्वयंसेवक चयन हेतु बालिका बैठक का आयोजन किया । इसमें आसपास के गांव की स्वयंसेवी बालिकाएं एकत्र हुई और उनका चयन किया गया जो बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर अपना सहयोग देकर उस गांव के बालक बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगी ।

शिक्षा के लिए समुदाय को जागरूक करके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक करेंगे ब्लॉक अधिकारी महेश कुमार व उनके सहयोगी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि एडवोकेट संस्था बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है । कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित ना रहे बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय समय में शिवकुमार त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों को बताया कि हमारा काम यह है कि जो बच्चा स्कूल छोड़ दिया है!या बालिकाएं स्कूल किसी कारण बस नहीं जा रही हैं । उन्हें स्कूल जाने के लिए जोड़ना और स्कूल पर ठहरा निश्चित करवाना हमारा उद्देश्य सुशील विश्वकर्मा ने कहा कि हर बालिका के अभिभावकों से बात करके बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ना कार्यक्रम का अहम मुद्दा है । इस मौके पर ओंकारनाथ सोनम मिश्रा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।