कानपुर की पैशाचिक वारदात ने पूरे देश को गमगीन कर दिया

कानपुर की पैशाचिक वारदात देख और सुन कर पत्थर का कलेजा भी फट जाये । छः वर्षीय मासूम श्रेया कुरील को क़त्ल कर दुष्ट मांसभोजी ने फेफड़े समेत अन्य अंग भी निकाल लिये । ऐसा मंज़र जिसने भी सुना कांप गया । ऐसे जघन्य अपराध के दोषी के लिए मृत्युदण्ड के अतिरिक्त अन्यकोई दण्ड नहीं है ।

मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि –

कानपुर नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे । मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं, उन्हें ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार इस प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को अति शीघ्र सजा दिलाएगी।

#इस मामले में मानव-अंग के तस्कर भी हो सकते है । सरकार को सीबीआई आदिक से मामले की जाँच करानी चाहिए ।