जान बचाकर भागे जल्दबाज, मोटरसाइकिल हुई चकनाचूर

सिराथू कौशाम्बी : सिराथू रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों की जल्दबाजी से बड़ा हादसा होते होते टल गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल रेलगाड़ी में फंस गई और चकनाचूर होने के साथ-साथ बाइक में आग लग गई है। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी रेलवे पुलिस को दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सिराथू रेलवे फाटक बंद है। कुछ जल्दबाज किस्म के लोग पटरी पार करने के उद्देश्य से जबरिया गाड़ी चढ़ा-उठा कर ट्रैक पार निकल कर रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रहे थे । स्थानीय लोगों के अनुसार एक मोटरसाइकिल साइकिल में सवार दो लोगों ने ट्रेन नजदीक आते देख कर भी जल्दबाजी में रेलवे फाटक पार करने का प्रयास किया । लेकिन इसी बीच तेज गति से रेलगाड़ी नजदीक आ गई । बाइक सवारों और रेलगाड़ी में कुछ फासला ही बचा था, जिससे बाइक सवार घबरा गए और रेलवे ट्रैक पर ही गाड़ी छोड़कर वह दोनो अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। मालगाड़ी के साथ बाइक घिसटते हुए आगे बढ़ी और बाइक में आग लग गयी चालक ने मालगाड़ी रोक कर रेलवे पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची सिराथू चौकी पुलिस ने भी मौका मुआयना किया । क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल ट्रैक से बड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर हटाकर मालगाड़ी रवाना किया । पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों की खोजबीन की । लेकिन काफी खोजबीन के बाद मोटरसाइकिल सवारों का पता नही चल पाया।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट