दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़न्त में दो घायल

अंशुमान सिंह :

टोडरपुर : रविवार दोपहर को हरदोई-शाहजहाँपुर राजमार्ग पर सैदपुर पुल के पास दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़न्त हो गई । जबरदस्त टक्कर के बाद खाद से लदा ट्रक पलट गया । टक्कर से दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । ज्ञात हो कि पूर्व में भी इस स्थान पर बहुतायत में दुर्घटनाएं होती रही हैं ।