कोरोना संक्रमित इलाकों में फोकस टेस्टिंग 04 से 10 दिसम्बर

ACS, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्री अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में संक्रमित क्षेत्रों की मैपिंग की जा रही है, जिसके माध्यम से संक्रमित इलाकों, मोहल्लों को उक्त मैपिंग के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है । इन चिन्हित स्थानों की फोकस टेस्टिंग 04 से 10 दिसम्बर तक कराई जाएगी ।

दिनांक 01, 02 व 03 दिसम्बर, 2020 को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत बैण्ड-बाजा, लाइट, टैण्ट, मैरिज हॉल, डीजे, के स्टाफों की फोकस टेस्टिंग कराई जाएगी । कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 0-20 आयु वर्ग के 13.4 प्रतिशत, 21-40 आयु वर्ग के 46.83 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 29.37 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 10.34 प्रतिशत है: कुल 5,14,087 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में रिकवरी 94.23% है।

सर्विलांस टीम के माध्यम से 4,71,880 टीम दिवस के माध्यम से 2,97,26,115 घरों की 14,52,41,530 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है । कल एक दिन में कुल 1,43,787 सैम्पल की जांच की गई। अब तक कुल 1,94,66,550 सैम्पल की जांच की गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,703 नए मामले आए हैं। प्रदेश में 23,670 कोरोना के एक्टिव मामले हैं ।