प्रेम द्विवेदी :
बेहन्दर स्थित संतोष कुमार महा विद्यालय में बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को क्वॉरेंटाइन किया गया है । क्वॉरेंटाइन किए गए प्रवासी मजदूरों को सण्डीला के लायंस पब्लिक स्कूल में रखा गया है । जिसमें यहां के संबंधित अधिकारी रघुनंदन प्रसाद (राजस्व अधिकरी) के द्वारा प्रवासी मजदूरों को राशन वितरित किया गया । राजस्व अधिकारी के द्वारा राशन वितरण के दौरान सभी प्रवासियों को घर में ही क़वारन्टीन रहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य सभी सावधानी बरतने को कहा गया ।
ज्ञात हो कि इस समय पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रहा है जिसमें इस बीमारी से प्रतिदिन सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं । सबसे ज्यादा संख्या बाहर से आए प्रवासी मजदूरों की है । इसी को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन द्वारा बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को खाली पड़े भवनों में 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाता है और क्वॉरेंटाइन सेंटर में ही उनकी जांच करवाई जाती है ताकि यह लाइलाज बीमारी स्थानीय लोगों में न फैलने पाए ।