बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई श्रीमती निधि गुप्ता वत्स द्वारा जिला रोजगार समिति की बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में एक “रोजगार हेल्प डेस्क” आज से ही प्रारम्भ करा दे तथा उसका बैनर सहित फोटोग्राफ जिला सेवा योजन अधिकारी को उपलब्ध करा दें। ताकि कार्यालय में रोजगार प्राप्त व विभिन्न योजनान्तर्गत रोजगारपरक लाभ प्राप्त करने हेतु आये व्यक्ति को उचित मार्गदर्शन देते हुए उसका आनलाइन व आफलाइन रजिस्ट्रेशन कर दें।
अबतक जनपद में आये प्रवासी का विवरण आईजीआरएस सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है। सभी विभाग आईजीआरएस सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अपनी विभागीय योजनाओं में उपलब्ध कराये गये रोजगार पाये श्रमिकों के नाम के आगे टिक कर दे तथा यदि सेवायोजन पर उनका नाम उपलब्ध नहीं है तो उनका विवरण पृथक से अंकित कर दे।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि प्रदेश में प्रवासी एवं गैर प्रवासी व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने की समीक्षा मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की जाती है। अतः सभी जिला स्तरीय अधिकारी त्रुटि रहित व अविलम्ब डाटा फीड करें अन्यथा सम्बन्धी विभागीय अधिकारी उत्तरदायी होंगे।
बैठक जिला सेवा योजना अधिकारी, मीता गुप्ता, उपनिदेशक कृषि, आशुतोष मिश्रा, जिला विकास अधिकारी, राजेन्द्र प्रसाद के साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहें।