भाजपा नेता की माता की मृत्यु पश्चात सांत्वना देने पहुंचे सांसद विनोद सोनकर

  • भाजपा नेता की माता की मृत्यु पश्चात सांत्वना देने पहुंचे सांसद विनोद सोनकर ।
  • करारी के सालेह पुर गांव के नेता अजमल शाह की माता की मौत एक हफ्ते पहले हुई थी ।
  • सांसद को त्रिपुरा और बंगाल मे होने से नहीं मिला था समय ।

मंझनपुर कौशाम्बी सालेहपुर ग्राम सभा के प्रधान एवं बाबा अजमल शाह क़ी माता का बीपी हाई के चलते एक सप्ताह पहले मौत हो गई थी, जिससे भाजपा नेता के घर मे कोहराम मच गया ।

इस बात की जानकारी सांसद विनोद सोनकर को भी हुई जो मौके पर अपने प्रतिनिधि क़ो अंतिम संस्कार मे भेजा दिया और अपने आपको त्रिपुरा और बंगाल मे होने से समय का अभाव बताया । जैसे ही समय मिला तो शुक्रवार क़ो सांसद विनोद सोनकर अपने काफिले के साथ भाजपा नेता अजमल शाह के आवास पर रात्रि नौ बजे के करीब जा पहुंचे जहां घर के परिवार से मिलकर परिवार को सांत्वना दी और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया । इस मौके पर इसराइल शाह प्रधान , इमरान हैदर रिज़वी , नजमुल हसन रिज़वी , एहसान हैदर रिज़वी , नौशाद शाह , सोहराब सहित सैकड़ों लोग शोक मे शामिल हुए ।

मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट