चौकी इंचार्ज के पास आख़िर कहाँ से आया तमंचा ?

कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज हमेशा सुर्खियों में रहते हैं । चौकी इंचार्ज के कारनामे को लेकर राजेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है ।

राजेंद्र कुमार का कहना है कि उनके बेटे को दो सिपाही घर से बुला कर पुलिस चौकी ले गए थे । उनके बेटे के पास किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हुई थी । दस हजार रुपए की घूस चौकी इंचार्ज द्वारा निर्दोष लड़के को छोड़ने के एवज में मांगा जा रहा था।

राजेंद्र का कहना है कि वह दस हजार रुपए इंतजाम कर चौकी इंचार्ज को नहीं दे सके जिस पर चौकी इंचार्ज ने उनके बेटे को तमंचे के साथ फर्जी गिरफ्तारी दिखा कर जेल भेज दिया है । राजेंद्र कुमार ने सवाल उठाया है कि जब घर से तमंचा नहीं बरामद हुआ है तो चौकी इंचार्ज मूरतगंज के पास तमंचा कैसे आया है ? राजेंद्र कुमार के बेटे को तमंचे में गिरफ्तारी दिखा कर जेल भेजने के मामले में यदि पुलिस आला अधिकारियों ने जांच कराई को फर्जी तमंचा बरामदगी चौकी इंचार्ज के गले की फांस बन सकती है। शिकायतकर्ता ने चौकी इंचार्ज पर संगठित अपराध के माफियाओं से सांठगांठ कर संगठित अपराध के धंधे को बढ़ाने का भी आरोप लगाया है । मूरतगंज चौकी इंचार्ज की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है ।

सिराथू से अरविन्द कुमार मौर्य की रिपोर्ट