बलात्कारी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

भरवारी, कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के भादवा गांव निवासी शिव कुमार पुत्र बिरजू उर्फ बृजलाल एक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले गया था । जिसकी शिकायत लड़की पक्ष ने कोखराज थाना में दर्ज करायी थी । अभियुक्त के खिलाफ कोखराज थाने में मुकदमा अपराध दर्ज था । पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी ।

सूचना के अनुसार अभियुक्त अपने गांव भदवां में रहने लगा जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को दिया । हल्का इंचार्ज राजीव नारायण सिंह अपने सिपाहियों के साथ अभियुक्त के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है अभियुक्त के खिलाफ लिखा-पढ़ी कर उसे न्यायालय भेज दिया है ।

भरवारी से शिव सागर पटेल की रिपोर्ट