संतोष कुमार :
अजुहा, कौशांबी। नगर पंचायत अजुहा स्थित गौतम बुद्ध महाविद्यालय परिसर में गरीब असहाय लोगों को कालेज के संरक्षक बाबू सिंह यादव की 12 वीं पुण्यतिथि पर ब्लाक प्रमुख कड़ा ने कंबल वितरण किया।
कंबल वितरण के दौरान नगर पंचायत अजुहा स्थित गौतम बुद्ध महाविद्यालय परिसर में समाजवादी पार्टी के नेता डॉक्टर असलम, दौलत राम पंडा, लव कुश निर्मल, सत्यम यादव, सूबेदार सिंह, मोहम्मद तबरेज, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद कासिम हसन, सुशील द्विवेदी, राजेश यादव एवं महाविद्यालय के समस्त अध्यापक गण सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे गरीब असहाय इस भीषण ठंड में कंबल पाकर कड़ा ब्लाक प्रमुख अनुज सिंह यादव को दुआएं देते नजर आए।