दिल्ली:– साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के साहित्य संगम संस्थान नारी सुवास मंच द्वारा 10 जनवरी को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
काव्य गोष्ठी की संयोजिका उमा मिश्रा प्रीति ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन काव्य गोष्ठी प्रातः 11 से शाम 5 बजे तक चलेगी जिसके मुख्य अतिथि देश के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार डॉ. राजेश पुरोहित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे,विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उदघोषक विनोद वर्मा दुर्गेश रहेंगे।
काव्य गोष्ठी में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र,छाया सक्सेना प्रभु नारी मंच अधीक्षिका, डॉ. कुमुद श्रीवास्तव,व्यवस्थापिका नारी मंच की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ माँ वीणापाणि की वन्दना से किया जाएगा जो कवयित्री अर्चना वर्मा सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत करेगी। स्वागत गीत कवयित्री गीता गुप्ता मन द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
संयोजिका उमा मिश्रा ने बताया कि इस काव्य गोष्ठी में मकर सक्रांति पर आधारित उत्कृष्ट रचनाओं की देश के विभिन्न प्रान्तों की कवयित्रियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।