अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने हेतु जनपद में कम्बल क्रय किये जाने संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में कल देर सायं आयोजित की गई ।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गरीबों एवं असहायों को दिये जाने वाले कम्बल पूरी मानक एवं गुणवत्ता परख कर खरीदे जायेगें और मानक पूरे करने वाली संस्था/ विभाग से ही कम्बल खरीद की जायेगी । कम्बल के बारे में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी डा0 विविन कुमार मिश्र ने बताया कि कम्बलों की दर पूर्व में निर्धारित रू0. 500 से अधिक न हो तथा मानक लम्बाई कम से कम 235 सेमी0 तथा चौड़ाई 140 सेमी0 तथा वजन कम से कम 2 किलो 200 ग्राम होना जरूरी है । बैठक में कम्बल क्रय करने वाली सरकारी संस्थाओं के अधिकारी आदि मौजूद रहे ।