कछौना (हरदोई): गौसगंज में करघा कोऑपरेटिव सोसायटी में मुख्य अतिथि सांसद डॉ अंजू बाला द्वारा गरीब असहाय वृद्धजनों को कंबल वितरण किया गया जिसमें लगभग 500 लोगों को कंबल वितरण किए गए। कंबल पाकर वृद्धजन खुश दिखे। इस अवसर पर सांसद डॉ अंजू बाला ने बताया कि गरीब वंचित असहाय लोगों की सहायता करना ही सबसे बड़ी मानवता है। मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। इस ठंड के मौसम में कंबल पाकर वृद्धजनों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान श्याम सिंह ने कहा कि यह बड़ा पुनीत कार्य है। यही सबसे बड़ी मानवता है।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान डॉक्टर वंदना सिंह, पूर्व प्रवक्ता बाबूराम कनौजिया, प्रवक्ता राजेंद्र सिंह, सोसायटी के पदाधिकारी गण, मोहम्मद हन्नान, मुफ्फी हुसैन, मोहम्मद युसूफ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, सांसद प्रतिनिधि योगेश कुमार, युवा भाजपा नेता मोहम्मद खुद्दूस सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।