पुलिस-लाइन कौशाम्बी में कैंसर जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन

कौशांबी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर वामासारथी पुलिस फैमली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कैंसर जागरूकता अभियान पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में आयोजित की गयी । वामासारथी पुलिस फैमली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती एकता सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये कहा कि कैंसर पुरी दुनिया के लिए एक चुनौती बन गयी है ।

इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सीएमएस महोदय ने बताया कि प्रति वर्ष लाखों लोग तम्बाकू, धूम्रपान व शराब के सेवन के कारण कैंसर से पीड़ित हो रहे है । इनमें से अधिकांश लोगो की जान बचायी जा सकती है यदि वे कैंसर के शुरूआती चरण में या प्रथम अवस्था में चिकित्सक के पास पहुँचते है तो इसका इलाज किया जा सकता है द्वितीय अवस्था के पश्चात कैंसर कोशिका को समाप्त करने में मुश्किल होती है । इस दौरान अध्याक्षा महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों की महिलाओं को यह बताया कि इस प्रकार की किसी को समस्या होती है तो इनका इलाज संजय गाँधी अयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में निःशुल्क किया जायेगा है । इस दौरान वामा सारथी पुलिस फैमली वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य श्रीमती मीरा, श्रीमती पायल सिंह, श्रीमती नेहा सिंह, अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहीं।