कौशांबी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के कुशल निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के अन्तर्गत आज जनपद कौशाम्बी के ओसा चौराहे पर एनसीसी केडिटस एवं स्काउट गाइडस द्वारा यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के निर्देशन में वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया ।

छात्र-छात्राओं द्वारा सीट बेल्ट, हेलमेट, तीन सवारी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की चेकिंग की गई । वाहन चालकों से पूछताछ करते हुए अनुरोध किया गया कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे। इसके साथ ही रोड पर एक भव्य रैली का आयोजन भी किया गया।