कौशांबी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह जी के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में अवैध शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।

आपको बताते चलें कि सैनी थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अजुहा वार्ड नंबर 3 शांति नगर निवासी केश चंद पुत्र सुखराम को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया गया। धुमाई रेलवे फाटक पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान फाटक खोलने के इंतजार में खड़े अभियुक्त शराब बेचने की फिराक में कहीं पहुंचाने जा रहा था। नवागत एसआई मनोज कुमार राय मय हमराही उसे तुरंत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के संग गिरफ्तार कर शराब अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय को सौंप दिया। शराब कारोबारियों के विरुद्ध चौकी इंचार्ज द्वारा चलाए जा रहे अभियान से हड़कंप मचा हुआ है।