आबकारी व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध कच्ची शराब बरामद

पांच लोगों पर मामला दर्ज, दो को मौके से किया गिरफ्तार

कछौना (हरदोई) : अपर मुख्य सचिव गृह अपर मुख्य सचिव आबकारी के आदेश पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के दिशा निर्देश में जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर व एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी बघौली हेमंत उपाध्याय के नेतृत्व में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कछौना के ठाकुरगंज कंजड़ बस्ती, बहकटवा एवं समसपुर में दबिश की कार्रवाई दी गई ।

दबिश के दौरान लगभग 80 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 1200 किलोग्राम लहन व 4 शराब की भट्टिया बरामद हुई। बरामद लहन एवं भट्टियो को मौके पर नष्ट कराया गया तथा शराब को कब्जे में लिया गया। कुल 5 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस अवसर पर आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक संडीला दिलीप वर्मा मय आबकारी स्टाफ एवं थाना कछौना से वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह मय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता