जिला खेल-विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक 20 फ़रवरी को

उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया है कि जनपद हरदोई में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति का पुनर्गठन करके उसे जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के नाम से बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में 20 फरवरी 2021 को अपराह्न 1:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की जायेगी। बैठक में नये पदाधिकारियों एवं सदस्यों के परिचय के साथ ही उद्देश्यों एवं नियमावली आदि के सम्बन्ध में अवगत कराया जायेगा।

जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किये जाने एवं नौनिहालों एवं उदीयमान खिलाड़ियों में खेलों के प्रति रुझान व आकर्षण बढ़ाकर जनपद में खेलों का माहौल बनाये जाने के विचार पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।