कछौना (हरदोई): विकास खण्ड कछौना के सभागार में एन०आर०एल०एम० के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक ग्रामसभा में बीसी सखी हेतु योग्यता सत्यापन कैंप आयोजित किया गया।
पूर्व में ग्राम सभाओं में ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। जिनका साक्षात्कार ऑनलाइन कराया गया था। यह महिलाएं गांव में घर-घर जाकर विद्युत बिल करना व बैंकिंग का कार्य करेंगी। जिससे ग्रामीण आम जनमानस को शहर नहीं दौड़ना पड़ेगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में महिला समूह ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बीसी सखी के चयन पर महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। जिससे समाज में बराबरी का दर्जा मिलेगा। एडीओ आईएसबी राजेंद्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि शैक्षिक अभिलेख के सत्यापन के बाद चयन किया जाएगा। इस अवसर पर आशीष शुक्ला, पूनम कुमारी, करुणेश कुमार, देवेंद्र पाल, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता